इस्लामनगर अलीगंज: बाल दिवस पर अलीगंज के कई स्कूलों में बाल मेला का आयोजन, बच्चों ने लगाए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल
बाल दिवस के मौके पर प्रखंड के स्कूलों में बाल मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूलों में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किये। वहीं विवेकानंद विद्या कांसेप्ट स्कूल परिसर मे गुरुवार को 11 बजे के लगभग बाल दिवस के दौरान स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन का स्टॉल लगाया गया।