इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर शनिवार को जेडीयू के प्रदेश आदेश के निर्देश पर अलीगंज प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 3 बजे के लगभग अयोजित किया गया। जिसमें विधानसभा प्रभारी विनोद पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो समेत कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।