इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में पैक्स चुनाव के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 5 और कार्यकारणी सदस्य के लिए 28 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पर्चा
ई.अलीगंज प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कई उमीदवारो ने अपना नामांकम पर्चा भरा है। नामांकन के पहले दिन 33 प्रत्याशियों का नामांकन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद के 5 एवं कार्यकारिणी सदस्य के 28 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा है।