इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज के कई जगहों पर अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष का पूजन किया, लगाई परिक्रमा
अलीगंज प्रखंड के विभिन्न जगहों पर रविवार को अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष का पूजा अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं ने परिक्रमा लगाकर वृक्ष के नीचे प्रसाद ग्रहण किया और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूजा अर्चना सुबह 9 बजे से लेकर 3 बजे तक चलता रहा। बता दें कि प्रखंड के कई स्थानों पर अक्षय नवमी पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।