इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में नामांकन के अंतिम दिन कई उम्मीदवारों ने कराया नामांकन, समर्थकों की रही भीड़
ई.अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में पहले चरण में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार से शुरू हुए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को दोपहर 3 बजे तक विभिन्न पदों के लिए 84 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिसमें विभिन्न पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 12 व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये 72 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।