धर्मशाला में गूंजा ‘रेड रन’ का संदेश, युवाओं ने दिया भेदभाव-मुक्त समाज का संदेश |
Kangra Express
धर्मशाला : धर्मशाला में बुधवार को यूथ फेस्ट मैराथन ‘रेड रन’ का आयोजन किया गया। जोनल अस्पताल धर्मशाला परिसर से आयोजित इस मैराथन को पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन में कांगड़ा जिले के विभिन्न रेड रिबन क्लबों के 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं ने दौड़ के माध्यम से एचआईवी/एड्स और टीबी के प्रति जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली और भेदभाव-मुक्त समाज का संदेश दिया।
कार्यक्रम में युवाओं से एचआईवी/एड्स एवं टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और पीड़ित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने का आह्वान किया गया।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग में यशस्वी प्रथम, जबकि पुरुष वर्ग में आंश कोमल प्रथम रहे। विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
👉 युवाओं का संदेश साफ है—जागरूकता फैलाएं, भ्रांतियां मिटाएं और भेदभाव खत्म कर स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज बनाएं।
Kangra, Kangra | Sep 16, 2026