बाजपुर न्यूज़,
बाजपुर। नेशनल हाईवे-74 पर ग्राम कनोरा में एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विजेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी सुल्तानपुर पट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, विजेंद्र सुल्तानपुर पट्टी की ओर से दोराहा जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम कनोरा के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही कांस्टेबल राजेश नाथ, दीपक कुमार और नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।