अशोक नगर: कलेक्टर ने जनसुनवाई कक्ष में सुनी 353 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
अशोकनगर जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को सुबह 11 बजे से कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 353 आवेदन प्राप्त हुए