पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट के प्लस टू हाई स्कूल में एनडीआरएफ ने छात्रों को आपदा प्रबंधन के तरीके सिखाए
प्लस* टू हाई स्कूल पोड़ैयाहाट में छात्रों को एनडीआरएफ ने बुधवार को आपदा प्रबंधन के तरीके सिखाए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं—जैसे भूकंप, बाढ़, आगजनी एवं अन्य प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं—से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान करना था।