गांधी मैदान में आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।
इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी मुस्तैदी एवं तत्परता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गये.
Patna, Bihar | Oct 18, 2026