सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित ,‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विद्यार्थियों ने उकेरे विकसित भारत के सपने
---
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा, जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह के मार्गदर्शन में हुई।
इसी क्रम में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और रचनात्मकता के माध्यम से विकसित एवं समृद्ध भारत की परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में सुरेंद्र कोगे ने प्रथम, रानू मंसूरी ने द्वितीय तथा दीपाली चरवे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की प्रभारी डॉ. रीना मुजाल्दे रहीं।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर खंडवा सुश्री दीक्षा भगोरे उपस्थित रहीं। उन्होंने चित्रकला प्रतियोगिता का निरीक्षण एवं अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों के उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की सराहना की। इस दौरान पर प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह ने कहा कि, “चित्रकला केवल रंगों और रेखाओं का संयोजन नहीं, बल्कि विचारों, संवेदनाओं और स्वप्नों को दृश्य अभिव्यक्ति देने की सशक्त कला है। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता में उभरता भारत उनके भीतर की आशाओं, मूल्यों और राष्ट्र के प्रति उनकी दृष्टि का प्रतिबिंब है। ऐसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में सौंदर्यबोध के साथ-साथ सामाजिक चेतना, संवेदनशीलता और सृजनात्मक सोच को भी विकसित करती हैं।” इस अवसर पर डॉ. एस.एस. डावर, श्री अमित कुमार अब्राहम, डॉ. प्रतिभा चौरे, प्रो. साक्षी सराफ सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026