रामगढ़ चौक: नावाडीह के समीप विशेष वाहन जांच में, जुगाड़ से डबल डेकर बनी पिकअप का डीटीओ ने काटा चालान
लखीसराय में सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के उल्लंघन पर लगाम कसने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने मंगलवार 2 बजे नावाडीह के समीप एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) मुकुल पंकज मणि तथा MVI के संयुक्त नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहनों पर कार्रवाई की गई।