ओवरचार्जिंग के विरोध में जिला कुल्लू में 8 ठेके हुए सील
ज्यादा पैसे लेने पर विभाग ने किया 25 हजार का जुर्माना
अवैध शराब के कारोबार पर विभाग कर रहा कार्रवाई
जिला कुल्लू में शराब के प्रिंट रेट से ज्यादा दाम को सुनने पर आबकारी एवं कराधान विभाग सख्त हो गया है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू के आठ शराब की दुकानों को भी विभाग के द्वारा सील किया गया है। लोगों के द्वारा आबकारी एवं कराधान विभाग को शिकायत होती गई थी कि यहां पर प्रिंट रेट से अधिक दामों पर शराब बेची जा रही है। जिस पर अब विभाग ने 8 ठेके सील किए हैं और सभी ठेका प्रबंधन को 25- 25=हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आबकारी एवं कराधान विभाग का दावा है कि आने वाले समय में भी उनकी यह कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अलावा बाहरी राज्यों से अवैध रूप से लाई जा रही शराब और बियर की तस्करी पर भी रोक लगाई जाएगी। गौर रहे कि शराब की बोतल पर प्रिंट रेट से एक भी रुपया अधिक वसूलना सीधे तौर पर कानूनी अपराध है। विभाग को कुछ शराब की दुकानों पर तय दरों से ज्यादा दाम वसूले जाने की गुप्त और लिखित शिकायतें मिल रही थीं।
बॉक्स
आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त गग्नेश गुप्ता ने बताया कि विभाग की टीम ने मनाली के पलचान, शमशी, बाशिंग, सरवरी बाजार, जगतसुख, मनालसू, मंगलौर और हरिपुर में शराब की दुकानों को सील कर दिया है। अब जुर्माना अदा करने के बाद ही अब संचालक दुकानें खोल सकेंगे। उन्होंने सभी शराब विक्रेताओं को दो टूक शब्दों में वे भविष्य में चेतावनी दी है कि केवल और केवल निर्धारित दरों पर ही शराब की बिक्री करें। वरना दोबारा शिकायत मिलने पर लाइसेंस रद्द करने जैसी और भी कठोर कारवाई की जाएगी।
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026