कटोरिया: तिलैया गांव में बिजली के पोल पर तार जोड़ते समय करेंट लगने से एक व्यक्ति घायल
Katoria, Banka | May 27, 2025 तिलैया गांव में मंगलवार सुबह करीब दस बजे बिजली पोल पर चढ़कर कनेक्शन का तार जोड़ने के दौरान करेंट लगने से अनोज राउत नीचे गिरकर जख्मी हो गया। परिजनों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर विनोद कुमार द्वारा उसका इलाज किया गया।