कटोरिया: राधानगर के पास दरभाषण नदी घाट से पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया, चालक गिरफ्तार
Katoria, Banka | May 25, 2025 अवैध बालू खनन की गुप्त सूचना पर कटोरिया पुलिस ने रविवार सुबह करीब 6 बजे थाना क्षेत्र के राधानगर के पास दरभाषण नदी घाट से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया। साथ ही मौके से ट्रैक्टर चालक कांग्रेस दास को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।