कटोरिया: दौखड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने सास-बहू से की मारपीट, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Katoria, Banka | May 26, 2025 बड़वासनी पंचायत के दौखड़ी गांव में सोमवार को पुराने रंजिश में पड़ोसियों द्वारा सास- बहू के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता नरेश यादव की पत्नी कबूतरी देवी ने थाने में गांव के ही मुकेश यादव सहित 6 के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें पुराने रंजिश में नामजद सभी पर गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है।