बौंसी: मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय के पास हंगामा किया
Bausi, Banka | Dec 16, 2024 नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने संवेदक के द्वारा मानदेय भुगतान नहीं देने पर नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बंद कर दी है। सोमवार करीब 12 बजे नगर पंचायत कार्यालय के समीप सफाई मजदूरों ने हंगामा कर कहा कि जब तक मानदेय का भुगतान नहीं होगा तब तक नगर की साफ सफाई का कार्य बंद रहेगा। ऐसे में नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था बंद हो गई है।