बौंसी: प्रखंड सभागार में विधायक ने पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक की
Bausi, Banka | Dec 14, 2024 प्रखंड सभागार में शनिवार शाम 4:00 बजे कटोरिया विधायक निक्की हेंब्रम ने बीडीओ अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय बैठक की। जमीन संबंधित दाखिल खारिज, पंचायत सरकार भवन की भूमि उपलब्धता के अलावा आपदा से पीड़ित लोगों को आपदा प्रबंधन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। इसके साथ कई मुद्दों पर विधायक ने पदाधिकारी के साथ चर्चा की।