बौंसी: बौसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Bausi, Banka | Dec 15, 2024 बौसी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर पांच वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार शाम 4:00 बजे बांका जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान वाचपुर गांव निवासी रवि सिंह एवं संतोष सिंह, नया गांव निवासी घुंघरी यादव, कुशमाहा निवासी अरविंद दास एवं काजी कैरी निवासी जमनी पासवान के रूप में हुई है। सभी वारंटी का मेडिकल जांच कराकर जेल भेज दिया गया।