बौंसी: महाराणा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
Bausi, Banka | Dec 14, 2024 थाना क्षेत्र के महाराणा समीप शुक्रवार मध्य रात्रि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान बगडुम्मा निवासी लालु यादव के रूप में हुई है।जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने जख्मी को रेफरल अस्पताल पहुंचा। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। रेफर होने के बाद शनिवार सुबह 10 बजे जख्मी का एक्स-रे सहित अन्य जांच हुआ।