बौंसी: सुखनिया पुल के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार घायल, अस्पताल में हुआ इलाज
Bausi, Banka | Dec 13, 2024 बौंसी-दुमका मुख्य मार्ग पर सुखनिया पुल समीप शुक्रवार करीब 3 बजे स्कॉर्पियो चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान बह्मपुर निवासी मदन झा के रूप में हुई है। हंसडीहा की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो चालक ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जख्मी को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।