बौंसी: दलिया गांव में मामूली विवाद के चलते मारपीट, 6 लोग हुए घायल
Bausi, Banka | Dec 15, 2024 बौसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव में रविवार सुबह 9:00 मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में छह लोग जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान बट्टू यादव, पवन यादव, कोमल देवी, कल्पना देवी, लालमणि यादव एवं रेखा देवी के रूप में हुई है। जख्मी ने बताया कि उनके बच्चे पर भैंस ने हमला किया। जिसको लेकर छट्ठू यादव के परिवार को बोलने के लिए गए तो उनके परिवार वालों ने मिलकर मारपीट की।