कटिहार: मिरचार्ईबारी में रेल एसपी मार खाने के बाद पीड़ित दंपति पहुंचे विधान पार्षद के पास, न्याय की गुहार लगाई
शनिवार की दोपहर 3 बजे एक दंपति विधान पार्षद से गुहार लगाने के लिए पहुंचे थे। मामला रेल एसपी के द्वारा थप्पड़ मारने का था। पीड़ित गौतम अग्रवाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ दुर्गा पूजा पंडाल देखने साहेब पारा हुए थे। जहां उनकी कहा सुनी रेल एसपी डॉ संजय भारती से हो गई। इस दौरान रेल एसपी ने सरेआम गौतम अग्रवाल को दो-चार थप्पड़ जड़ दिए।