कटिहार: रेलवे इंस्टिट्यूट में 12 अक्टूबर को डांडिया का होगा आयोजन, तैयारी जोर-शोर से चल रही है
शुक्रवार की शाम 7 बजे महिला विकास मंच की जिला अध्यक्ष रश्मि कुणाल ने बताया कि 12 अक्टूबर को डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। इस डांडिया में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस डांडिया कार्यक्रम को लेकर रिहर्सल की भी तैयारी चल रही है। 12 अक्टूबर के शाम 5 बजे से रेलवे इंस्टिट्यूट में डांडिया का आयोजन किया गया है।