टेहरोली: सरदार पटेल जयंती पर टहरौली में PDA का शक्ति प्रदर्शन, 2 नवंबर को जुटेगा जनसैलाब
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 2 नवंबर को तहसील टहरौली स्थित साईं विवाह वाटिका में समाजवादी पार्टी की PDA एकता की विशाल बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रघुवीर चौधरी शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक मलखान सिंह चौधरी एवं आशाराम कुशवाहा ने आज शुक्रवार शाम 6 बजे जानकारी दी है