भदोही: सुरियावां में पुलिस ने 20 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
थाना सुरियावां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 पाउच देशी शराब बरामद की है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनापुर (गनेश रायपुर) चौराहे पर एक व्यक्ति नीले रंग की प्लास्टिक की बोरी में देशी शराब लेकर खड़ा है।