भदोही: भदोही में मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध की हुई मौत
भदोही रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा 21 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे के आसपास हुआ। वृद्ध की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है।स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी भदोही ने शव को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।