भदोही: भदोही पुलिस ने अपराधिक मामले में फरार आरोपी के घर डुगडुगी बजवा कर चस्पा किया नोटिस
भदोही पुलिस ने थाना भदोही में दर्ज मामला संख्या 427/2010 के अभियुक्त दिनेश मुसहर के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया है। यह नोटिस न्यायालय के आदेश पर जारी किया गया है, जिसमें अभियुक्त को नियत तिथि तक पेश होने का निर्देश दिया गया है। यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर पेश नहीं होता है, तो उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।