भदोही: भदोही में कालीन कारखाने पर छापेमारी कर 10 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया
भदोही में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बा भदोही स्थित एक कालीन बुनाई केंद्र से 10 बच्चों को मुक्त कराया है। संयुक्त टीम ने जल्लापुर आलमपुर कालीन बुनाई केंद्र पर छापा मारा और वहां काम कर रहे 8 से 10 साल की उम्र के 10 बच्चों को बचाया।