सादाबाद: सादाबाद से गुजरी हरिद्वार से मध्य प्रदेश के शिवपुरी जा रही रथ कावड़, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जा रही एक अनोखी 'रथ कावड़' ने लोगों का ध्यान खींचा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का दल लगभग 950 किलोमीटर की यात्रा पर है। एक भव्य रथ में गंगाजल स्थापित था, रथ पर भगवान शिव शेषनाग की छत्रछाया में विराजमान थे, और उनके साथ माता पार्वती भी थीं। सादाबाद में इस अलौकिक रथ को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।