विभूतिपुर: विभूतिपुर के बेलसंडी में चलाया गया मतदान जागरूकता अभियान
बेलसंडी में जीविका ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र मोहन पासवान एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार के द्वारा बेलसंडीतारा पंचायत में लगभग 1 किलोमीटर तक लोगों को मतदान को लेकर जागरुक करते हुए अपील किया गया।