विभूतिपुर: विभूतिपुर में 3408 वोटर वैलेट पेपर से कर सकेंगे मतदान
लोक सभा चुनाव 2024 में विभूतिपुर विधान सभा के कुल 3408 वोटर बैलेट पेपर से वोट करेंगे। ये वोटर 85 वर्ष से अधिक आयु के या दिव्यांग हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान ने बताया कि इनका भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है। फॉर्म 12डी उपलब्ध करवा दी गई है। इसके बाद सेक्टर पदाधिकारी द्वारा सत्यापन उपरांत वोटरों के इच्छा अनुरुप बैलेट पेपर से मतदान करवाना है।