राजातालाब: कपसेठी में पत्नी के प्रेमी ने पति की हत्या की, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुए हत्या का शनिवार को पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मृतक के पत्नी का प्रेमी था और दोनों में काफी दिनों से संबंध था। इस बात की भनक मृतक को लग गई थी। ऐसे में प्रेमी ने शराब पीने के दौरान पति को मौत के घाट उतार दिया।