राजातालाब: रोहनिया में बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय में लगी प्रदर्शनी, जिसका उद्घाटन बीजेपी एमएलसी ने किया
वाराणसी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी अभियान के तहत उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने किया एवं जिला और मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।