राजातालाब: टोडरपुर में खेत के चारों तरफ कटीले तार के करंट की चपेट में आने से भैंस की हुई मौत, बाल-बाल बचा चरवाहा
राजातालाब थाना क्षेत्र के असवारी गांव निवासी बचाउ यादव रविवार को भैंस चराने के लिए बगल के गांव टोडरपुर में गए थे जहां पर करिया सिंह ने अपने खेत के चारों तरफ कटीले तार में बिजली का करंट लगाए हुए थे। जिसमें घास चरने के दौरान भैंस उक्त खेत में घेरे हुए कटीले तार में लगाए गए बिजली की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही भैंस की मौत हो गई।