कटघोरा: कटघोरा के बरपाली में खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत, चार गंभीर घायल
Katghora, Korba | Nov 15, 2026 कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बरपाली स्थित अनूप ढाबा के पास सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।