कांके: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया
Kanke, Ranchi | Jul 3, 2025 रातू रोड फ्लाइओवर का केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार शाम करीब छह बजे उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड में केंद सरकार की कई सड़क परियोजनाएं रफ्तार से पूरी हो रही है।