कांके: रांची के मुरी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध गांजे के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 3, 2025 रांची स्थित मुरी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध गांजा के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर को तीन बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान मुरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में दो व्यक्ति को बैठा देखा।