कांके: कडरू में कार और नगर निगम के ट्रैक्टर में हुई टक्कर, चालक घायल
Kanke, Ranchi | Jul 3, 2025 रांची स्थित कडरू में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कार और नगर निगम के ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गया है। इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कार एक महिला चला रही थी, जिस पर ट्रैक्टर को टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए भारी ट्रैफिक जाम लग गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।