कांके: चुटिया स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया
Kanke, Ranchi | Jul 3, 2025 चुटिया स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन समाजसेवी आदित्य विक्रम जयसवाल के नेतृत्व में एम्पावर झारखण्ड और भगवान महावीर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर द्वारा किया गया। मेगा हेल्थ कैम्प में काफी संख्या में लोग पहुंचे और वहां मौजूद डॉक्टरों से सलाह ली।