कांके: आज केंद्रीय परिवहन मंत्री रातू रोड फ्लाईओवर का करेंगे उद्घाटन, सभी तैयारियां पूरी
Kanke, Ranchi | Jul 3, 2025 रातू रोड फ्लाईओवर का आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उद्घाटन करेंगे। रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद कचहरी से पंडरा तक का सफर 35 से 40 मिनट से घटकर महज 4 से 7 मिनट में पूरा हो सकेगा।