पंडित दीनदयाल पार्क में सफाई श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
-----
#श्योपुर-/ केन्द्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंडित दीनदयाल पार्क में सफाई अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगरपालिका श्योपुर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, पूर्व नपा अध्यक्ष श्री ओम राठौर, श्री रमेश गर्ग, श्री गिर्राज चौधरी, श्री अनिल गर्ग, श्री महावीर मित्तल, श्री महेश राठौर, नगरपालिका से श्री सत्यभानू जाटव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
इस अवसर पर सांसद श्री तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा पंडित दीनदयाल पार्क में एक पेड मॉ के नाम अभियान अंतर्गत पौध रोपण किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur