रंजिश के चलते लाठी डंडों से मारपीट करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग,14 अगस्त । 17 मार्च को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा थाना सदर, गुरुग्राम में शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 16 मार्च को यह इस्लामपुर से अपने बुआ के लड़के के साथ आ रहा था तो रास्ते में हीरो होंडा चौक के पास स्कॉर्पियो कार में आए व्यक्तियों द्वारा इसको जबरदस्ती स्कॉर्पियो गाड़ी में डाल लिया तथा इसके साथ मारपीट करते हुए डीपीजी कॉलेज के पीछे सुनसान जगह में ले गए जहां पर एक अन्य कार में निखिल व कुछ अन्य व्यक्ति और आए तथा इसके साथ-साथ लाठी डंडों से इसके साथ मारपीट की और इसको गंभीर रूप से घायल बेसुध अवस्था में छोड़कर वहां से चले गए। शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 5 हजार रुपए के इनामी 2 आरोपियों को 28 मई को नजदीक हीरो होंडा चौक, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित व वीरेंद्र दोनों निवासी राजीव कॉलोनी नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी रोहित पर मारपीट करने, अवैध वसूली करने के संबंध में 2 अभियोग गुरुग्राम में तथा आरोपी वीरेंद्र पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत दो अभियोग गुरुग्राम में पहले भी अंकित है।
अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 1 ओर आरोपी को 13 अगस्त को हीरो होंडा चौक, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विवेक उर्फ कालू निवासी गांव निमथी जिला दरभंगा, बिहार हाल निवासी नया अनाज मंडी खांडसा रोड, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के संबंध में 2 अभियोग गुरुग्राम में पहले भी अंकित है। उपरोक्त अभियोग में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।