कोलायत: देशनोक नगर पालिका में मतदान शुरू, लोगों में उत्साह नजर आया, शांतिपूर्ण मतदान जारी
देशनोक नगर पालिका चुनाव को लेकर देशनोक में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आ रही हैं। लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने को लेकर आम मतदाताओं के साथ बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक कुल 16,220 मतदाताओं में से 5,890 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया