देहरादून: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में सुभाष रोड, देहरादून स्थित कार्यालय में पर्यटन विभाग और IRCTC के बीच हुआ MOU
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में पर्यटन विभाग एवं IRCTC के मध्य देश के विभिन्न क्षेत्रों से राज्य के अल्पज्ञात गंतव्यों के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन मानसखंड एक्सप्रेस चलाए जाने के लिए अनुबंध किया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से डा० हरीश रेड़तोलिया, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और IRCTC की ओर से समूह महाप्रबन्धक सुनील कुमार, द्वारा अनुबन्ध किया गया ।