राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त ने जन विश्वास अभियान के तहत अधिकारियों की बैठक ली
कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शाम 7:00 बजे करीब मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे के द्वारा नगरी निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शासकीय योजना एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए समय सीमा पर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।