पंडारक: पंडारक प्रखंड के जिगरिया टोला में रास्ता विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो घायल
Pandarak, Patna | Jul 25, 2026 पंडारक प्रखंड के ढिबर पंचायत अंतर्गत जिगरिया टोला गांव में वर्षों पुराने रास्ता विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए।घायल पक्ष के चंदन पासवान ने लगभग 11 बजे बताया कि रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है।