सिमडेगा: बारिश में घर गंवाने वाले परिवार के घर पहुंचे भरत
बुधवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार, ठेठईटांगर के चिड़राटोली में बारिश से घर गंवाने वाली अल्मा मिंज के परिवार की मदद के लिए समाजसेवी भरत प्रसाद पहुंचे। उन्होंने मच्छरदानी, 16 चदरा, कंबल, गर्म कपड़े, साड़ियां, बच्चों के कपड़े, फल, खाद्य सामग्री और एक बोरा आटा समेत जरूरी सामान दिया। उन्होंने आगे भी सहयोग का भरोसा दिया।