थराली: थराली पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को बागेश्वर के गरुड क्षेत्र से सकुशल बरामद कर स्वजनों को सौंपा
ग्वालदम से गोपेश्वर निजी कार्य के लिए गया व्यक्ति घर न लौटने पर स्वजनों ने थराली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।जिस पर गुमशुदा व्यक्ति को थराली पुलिस ने बागेश्वर के गरुड क्षेत्र से सकुशल बरामद कर स्वजनों को सौंपा है ।मंगलवार सांय साढे सात बजे मिली जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को ग्वालदम निवासी एक महिला ने थाना थराली में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज की।