थराली: शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक को पड़ा भारी, थाना थराली पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चमोली पुलिस द्वारा जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार सांय 6 बजे थाना थराली पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालक राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम गुडम थाना थराली उम्र 46 वर्ष अत्याधिक शराब के नशे में पाया गया।